सूर्य उपासना संग जनआशीर्वाद — घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने दिखाई आस्था और अपनापन

SHARE:

Ghatshila:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर ऊषा अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सूर्य देव से क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।

अर्घ्य अर्पित करने के बाद सोमेश सोरेन ने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और सभी के साथ प्रसाद ग्रहण कर जनआशीर्वाद भी लिया।
छठ घाटों पर मौजूद लोगों ने झामुमो प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी उपचुनाव में उनकी विजय की कामना की।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सनत कुमार चक्रवर्ती, गौरांग माहाली, सुखलाल हांसदा, सुशील मार्डी, सौरभ बोस और अंकुर कवाड़ी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे माहौल में भक्ति और लोक-आस्था की गूंज रही — हर ओर “जय छठी मइया” के जयकारे से वातावरण गुंजायमान था।

Leave a Comment