छठ महापर्व पर झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता व पुलिस अधीक्षक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ छठ पूजा अर्चना करते हुए

साहिबगंज: चार दिवसीय लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व कहे जाने वाले छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को शहर के बायसी मंदिर छठ गंगा घाट पर झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वही शहर के अन्य छठ गंगा घाटों के किनारे भारी संख्या में छठ व्रतियों के साथ आए हुए उनके परिजन व श्रद्धालुओं ने भी पूरे भक्तिभाव व आस्था के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस मौके पर झामुमो नेता व पुलिस अधीक्षक ने झारखंड राज्य समेत साहिबगंज जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। वही छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे जहां गंगा नदी में मोटर वोट के जरिए जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी व पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर अपनी नजरें जमाए बैठे थे और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे रहे थे। उधर छठ गंगा घाटों के किनारे छठ पूजा के लोकगीत बजने से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.