Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि जिलेभर में प्रखंडवार चलाए गए प्रथम चरण के हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर युक्त फॉर्म एकत्र कर लिए गए हैं, जिन्हें आज जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी को सौंपा गया।
जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी जिलों से प्राप्त हस्ताक्षर फॉर्म को राज्य स्तर पर संकलित कर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव, राकेश कुमार तिवारी, अंसार खान, बिजय यादव, अतुल गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, मुन्ना मिश्रा, रूबी ठाकुर, विश्वजीत जेना, रियाजुद्दीन खान, चन्द्रभान सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार महतो, किशन लाल महतो, आशीष ठाकुर, रंजन सिंह, आशुतोष सिंह, अली रजा खान, अफसर इमाम, रईस रिजवी छब्बन, रंजीत सिंह कल्लू, शैलेश कुमार, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, अशोक सिंह क्रांतिकारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके अलावा गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, बिरेंद्र पांडेय, पवन झा, शफी अहमद खान, शाहनवाज खान, चिन्ना राव, अमित दोसाज, दुर्गा प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, प्रताप यादव, कौशल प्रधान सहित अनेक कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से आग्रह किया कि जिन्होंने अभी तक हस्ताक्षर युक्त फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करें ताकि दूसरे चरण की तैयारी आगे बढ़ाई जा सके।









