झामुमो बाडीदीह समिति ने छठ पूजा पर जरूरतमंदों के बीच किया लौकी और सूप का वितरण

SHARE:

Jamshedpur : आस्था और लोकपरंपरा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बाडीदीह समिति की ओर से लगातार पांचवे वर्ष भी जरूरतमंद श्रद्धालुओं के बीच लौकी और सूप का वितरण किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को 401 लौकी और 201 सूप प्रदान किए।

आयोजनकर्ता एवं झामुमो नेता बिषु कर्मकार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन परिवारों की सहायता करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ताकि वे श्रद्धा और सम्मान के साथ छठ पूजा संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा यह धार्मिक सेवा बीते पांच वर्षों से निरंतर की जा रही है और आगे भी इसे श्रद्धा के साथ जारी रखा जाएगा।


झामुमो नेता श्री प्रामाणिक ने बताया कि समिति द्वारा छठ पर्व के दौरान हर वर्ष जरूरतमंदों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने घोषणा की कि मंगलवार सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क दूध का वितरण किया जाएगा और पूजा के उपरांत लौटने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को चाय उपलब्ध कराई जाएगी।


क्षेत्रवासियों ने झामुमो बाडीदीह समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा और लोकआस्था का सुंदर उदाहरण बताया।

Leave a Comment