“वादा निभाना झामुमो की पहचान है” — निरल पूर्ति और लुईस मरांडी का बयान

SHARE:

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने संगठनात्मक अभियान को नई गति दे दी है। मझगांव विधायक निरल पूर्ति और जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के मदश्री पंचायत अंतर्गत सुंदरडीह ग्राम में ग्राम प्रमुखों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की।

बैठक में ग्रामीणों और ग्राम प्रमुखों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को बड़ी जीत दिलाई जाएगी।

विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि—

“घाटशिला की जनता स्वर्गीय रामदास सोरेन को एक अभिभावक की तरह मानती थी। अब उनके बेटे सोमेश सोरेन उस अधूरे सपनों और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। झामुमो ने जो वादे किए, उन्हें पूरा भी किया — इसका प्रमाण ‘मैईया सम्मान योजना’ है, जिससे आज हजारों महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिल रहा है।”



उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और झूठे प्रचार से जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन घाटशिला की जनता विकास के रास्ते पर चलना चाहती है।

वहीं, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि—

“स्व. रामदास सोरेन ने जिस विकास यात्रा की शुरुआत की, उसे आगे बढ़ाने का दायित्व अब सोमेश सोरेन निभा रहे हैं। झामुमो का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि झारखंड के जनसरोकारों को मजबूती देना है। जिस तरह से जनता का रुझान दिखाई दे रहा है, यह उपचुनाव झामुमो के लिए ऐतिहासिक जीत साबित होगा।”



उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को झामुमो के “वादा और इरादा” के बारे में बताएं और दिशुम गुरु शिबू सोरेन तथा स्व. रामदास सोरेन के सपनों को साकार करने के लिए सोमेश सोरेन को जिताने का संकल्प लें।

बैठक में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के अंत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा —

“इस बार जीत झारखंड मुक्ति मोर्चा की होगी, और विकास का रास्ता आगे बढ़ेगा।”

Leave a Comment