जोड़सा में सर्वजनिन काली पूजा में शामिल हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के बीच जनसंपर्क और जनसंपर्क अभियानों के साथ धार्मिक आयोजनों में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश सोरेन सक्रिय नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को वे गालूडीह जोनल क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा पंचायत के जोड़सा गांव पहुंचे, जहां आयोजित सर्वजनिन श्री श्री काली पूजा में उन्होंने शामिल होकर मां काली से क्षेत्र के विकास, समृद्धि और विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख-स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए सोमेश सोरेन ने कहा —

“जिस तरह मेरे बाबा स्व. रामदास सोरेन को आपलोग अपना समझते थे और हर सुख-दुख में उनका साथ देते थे, मैं भी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चल रहा हूं। मुझे भी आपका आशीर्वाद दीजिए ताकि मैं इस चुनौतीपूर्ण राह पर अडिग रहकर आप सबके सुख-दुख में साथ दे सकूं।”



उन्होंने आगे कहा —

“मेरे बाबा के लिए हमारे घर का दरवाजा कभी किसी के लिए बंद नहीं था, न ही आगे कभी होगा। उनके समय की तरह ही यह प्यार, अपनापन और सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा।”



काली पूजा स्थल पर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस मौके पर वरिष्ठ झामुमो नेता लालटू महतो, सागेन पूर्ति, वकील हेंब्रम, दुर्गा चरण मुर्मू, बबलू हुसैन, बड़ा दुर्गा मुर्मू सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और राजनीतिक ऊर्जा का सुंदर संगम देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें