चंपई के धोखे का बदला लेगी घाटशिला की जनता” — हफ़ीज़ुल हसन, भाजपा को छोड़ झामुमो में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के टुमांगडूंगरी और बनकाटी गांवों में आयोजित कार्यक्रम में राजेश महाकुड के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, राजू गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, वरिष्ठ नेता काजल डॉन और रंजीत कोयरी समेत कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


कुणाल षड़ंगी ने युवाओं का समर्पण चुनावी जीत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा यह लड़ाई एक पढ़े-लिखे इंजीनियर और एक ऐसे व्यक्ति के बीच है, जिसके शिक्षा पर चर्चा करना समय की बर्बादी है। भाजपा का किला एक-एक करके ढ़हाया जाएगा।



उन्होंने ग्रामीणों से सवाल किया कि क्या मईया सम्मान, कृषि ऋण माफी, सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान, 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं। इन योजनाओं का श्रेय उन्होंने स्व. रामदास सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया।

राजू गिरी ने नव-कार्यकर्ताओं के जुड़ने से झामुमो की शक्ति विधानसभा स्तर पर और मजबूत होने की संभावना जताई।

हिदायतुल्ला खान ने भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि “राज्य तभी विकसित होगा जब लोग जागरूक बनेंगे।

मुख्य अतिथि मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने कहा यह केवल सीट जीतने की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधारा और ईमानदारी की लड़ाई है। झामुमो का प्रत्याशी स्व. रामदास सोरेन का शिक्षित बेटा है, जबकि प्रतिद्वंदी एक धोखेबाज और पीठ में छुरा घोंपने वाले का पुत्र है। भाजपा प्रत्याशी दबंग और बिगड़ैल बच्चा है और घाटशिला जैसे बुद्धिजीवी क्षेत्र से उसका जीतना दुखद होगा। भाजपा नेता जब सत्ता में थे, तब उन्होंने उन कमियों को दूर क्यों नहीं किया?”


कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने “जय झारखंड”, “सोमेश सोरेन जिंदाबाद”, “स्व. गुरुजी अमर रहें”, “स्व. रामदास सोरेन अमर रहें” के नारों से वातावरण को जोशीला बना दिया।

Leave a Comment