धरमबहाल के सुसनीजुबनी में ग्रामीणों से मिले झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, सड़क हादसों के लिए सांसद को घेरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी धरमबहाल पंचायत के सुसनीजुबनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया और कई मुद्दों को साझा किया।

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल के सामने चार लेन सड़क पर डायवर्जन और अंडरपास न होने के कारण अब तक 48 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार से अंडरपास निर्माण की मांग की।

कुणाल षड़ंगी ने इस मांग को जायज़ ठहराया और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने हल्के व्यंग्य में कहा पूर्वी सिंहभूम के सांसद महोदय तीन बार के सांसद हैं और ‘सांसद रत्न’ से सम्मानित भी हुए हैं, परंतु चुनाव के अलावा उनके दर्शन दुर्लभ हैं। यदि वे चाहते तो इस मुद्दे को संसद में उठाकर या राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से बात कर इसका समाधान कर सकते थे, लेकिन क्षेत्र की असुविधाओं के लिए शायद उनके पास समय नहीं है।



कुणाल षड़ंगी ने ग्रामीणों के उत्साह को देखकर कहा कि यह विधानसभा केवल जीत या हार का केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा यदि इस उपचुनाव में झामुमो की जीत होती है, तो यह क्षेत्र डबल इंजन सरकार की ताकत से विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता काजल डॉन, रंजीत कोयरी, निमाई कालिंदी, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा सहित कई झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें