आदित्यपुर में छठ की तैयारियां तेज, 26 घाटों पर साफ-सफाई शुरू; बाबा कुटी घाट की स्थिति बनी चिंता का विषय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। रोड नंबर 32 और 7 स्थित छठ घाटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां नालों की सफाई एवं समतलीकरण कार्य किया जा रहा है।

आदित्यपुर क्षेत्र में कुल 26 प्रमुख छठ घाट हैं, जिनमें आदित्यपुर खरकाई ब्रिज घाट, नगीना पूरी छठ घाट, मांझी टोला घाट सहित कई महत्वपूर्ण घाट शामिल हैं। इन घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

हालांकि, बाबा कुटी छठ घाट की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यह घाट 5 वर्ष पूर्व खतरनाक घोषित किया गया था, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है। जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने सरकार से इस मामले में गंभीरता दिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबा कुटी घाट के निर्माण में की गई लापरवाही की जांच सीआईडी से कराई जानी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही मुख्य सचिव और गृह सचिव को पत्र भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई, तो दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि सभी घाटों को छठ से पहले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें