गम्हरिया-आदित्यपुर में सक्रिय हुआ फेक यूपीआई गिरोह, दुकानदारों को बना रहा निशाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले के गम्हरिया और आदित्यपुर बाजार क्षेत्रों में फेक यूपीआई गिरोह सक्रिय हो गया है, जो दुकानदारों को ठगने के नए तरीके अपना रहा है। गिरोह के सदस्य दुकानों में जाकर सामान खरीदते हैं और मोबाइल पर यूपीआई या गूगल पे से पेमेंट का झूठा स्क्रीनशॉट दिखाकर भुगतान का दावा करते हैं। दुकानदारों को यह भ्रम होता है कि पैसा उनके खाते में जमा हो गया है, जबकि वास्तविकता में कोई लेन-देन नहीं होता।

गम्हरिया और आदित्यपुर के कई दुकानदार इस तरीके से ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह गिरोह बेहद शातिर है और अलग-अलग दुकानों में जाकर समान तरीके से लोगों को निशाना बना रहा है।

पुलिस ने नागरिकों और दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भुगतान की पुष्टि किए बिना सामान न देने की अपील की गई है। दुकानदार अपने बैंक खाते या यूपीआई एप में तुरंत ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें, और संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस प्रशासन ने जल्द ही इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की बात कही है और लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें