कैंसर से जूझ रहे डायल 112 के आरक्षी ने अंतिम सांस ली, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला जिले में डायल 112 में पदस्थ आरक्षी ताजुद्दीन मियां (45 वर्ष) का गुरुवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वे मूल रूप से बोकारो जिले के वैधमारा आगरडीह गांव के निवासी थे और सरायकेला के राजबांध क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

बुधवार को नियमित ड्यूटी करने के बाद वे शाम को घर लौटे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने तत्काल पुलिस विभाग को सूचना दी और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि ताजुद्दीन मियां काफी समय से फोर्थ स्टेज कैंसर से पीड़ित थे और रांची में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के बावजूद वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मी उन्हें एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में याद कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

पुलिस विभाग द्वारा अंतिम संस्कार में पूर्ण राजकीय सम्मान दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें