साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में सुरक्षा लापरवाही से मजदूर की मौत, मजदूर नेता राजीव पाण्डेय के हस्तक्षेप से मिला 18 लाख मुआवजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : हाता स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में कार्यरत 59 वर्षीय श्रमिक राजेंद्र उपाध्याय की कंपनी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कार्यस्थल पर गंभीर रूप से जलने से मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।

इस मामले में जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को TMH अस्पताल परिसर में आंदोलन किया गया। यूनियन ने मृतक परिवार के लिए ₹20 लाख मुआवजा की मांग की, जबकि कंपनी प्रबंधन प्रारंभ में मात्र ₹17 लाख 50 हजार रुपये पर सहमत था।

लगातार वार्ता, संघर्ष और मजदूर नेता राजीव पाण्डेय की दृढ़ पहल के परिणामस्वरूप अंततः 18 लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी। इसके अंतर्गत:

₹17,50,000 रुपये चेक के माध्यम से प्रदान किए गए

₹50,000 रुपये क्रिया-कर्म हेतु नगद दिए गए


मुआवजा प्राप्त होने के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों ने यूनियन और विशेष रूप से राजीव पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।

राजीव पाण्डेय ने कहा यह मजदूर एकता और न्याय की जीत है। यूनियन सदैव श्रमिक वर्ग के अधिकार, जीवन सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें