जमशेदपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान तेज, सभी समुदायों की रही भागीदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आज साक्षी मार्केट में हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने किया।

अभियान के दौरान कांग्रेस नेता अशोक सिंह क्रांतिकारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। साक्षी मार्केट में विभिन्न धर्म एवं समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया।

अंसार खान ने कहा कि जनता अब पूरी तरह जागरूक है और लोकतंत्र तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के इस जन आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में यह अभियान अन्य प्रमुख स्थानों पर भी चलाया जाएगा, ताकि जनसमर्थन को और सशक्त बनाया जा सके।

यह हस्ताक्षर अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इससे स्थानीय राजनीतिक हलचलों में तेजी देखी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें