मेडिकल कैंप में मलेरिया जांच और दवा वितरण, ग्रामीणों ने लिया लाभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : गुवा पश्चिमी पंचायत के नुइया गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा जमादा के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र हिरजी हांटिंग द्वारा दो दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया तथा संभावित रोगियों की खून की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

मेडिकल टीम ने गांव-गांव पहुंचकर मलेरिया के लक्षणों की जानकारी दी और जांच के साथ त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कई लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई, जिनमें मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर तुरंत दवा दी गई।

इस दौरान बड़ा जमादा के सुपरवाइजर उदय चंद पासवान के नेतृत्व में सुरुज सिंह, शांति रानी, सबीरा समद, सुमी पूर्ति, चिपरी पूर्ति सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने ग्रामीणों से स्वच्छता, मच्छरदानी उपयोग और समय पर जांच कराने की अपील की।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप से समय पर उपचार मिलता है और गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें