काली पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर महाप्रसाद का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर आज महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री मुंडा ने काली पूजा के उपलक्ष्य में यह पारंपरिक आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर सांसद विद्युत बरन महतो, पलामू सांसद बी. डी. राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय और दिनेशानंद गोस्वामी, तथा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद और गणेश मिश्रा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) विधायक मनेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, चंडीचरण साव, उदय सिंहदेव, तथा टाटा स्टील के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरा रमण, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को एमडी ऋतुराज सिंहा, और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता में जितेंद्र राय, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा और संजय गोराई की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर श्री अर्जुन मुंडा ने सभी उपस्थित जनों को काली पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा आगामी छठ महापर्व के लिए भी मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें