पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने टेल्को 22 फिट काली पूजा पंडाल में की पूजा-अर्चना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamsedpur : झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने आज जमशेदपुर के टेल्को स्थित प्रसिद्ध 22 फिट काली पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। यह आयोजन स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था।

डॉ. पांडेय ने कहा कि यह उनके लिए एक अविस्मरणीय पल है और पूजा समिति का यह प्रयास झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा, “समिति के वर्षों के अथक प्रयास और समर्पण का ही परिणाम है कि आज इस पूजा की पहचान पूरे झारखंड में है। मेरी श्रद्धा और समिति के सदस्यों के स्नेह ने मुझे यहाँ आने के लिए प्रेरित किया।”

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डी. डी. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

पूजा समिति की ओर से पी. चिंटू सोलंकी, डब्बू सिंह, सन्नी सिंह, हिमांशु तिवारी और गोलू ने डॉ. पांडेय को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें