विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: डालसा ने कदमा में चलाया जागरूकता अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर की ओर से कदमा क्षेत्र में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना और लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डालसा टीम के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, सदानंद महतो और जोबा रानी बास्के ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों को छिपाने की बजाय उपचार की दिशा में कदम उठाना अति आवश्यक है।

इस दौरान टीम ने कदमा गणेश पूजा मैदान स्थित मूक-बधिर संस्थान का भी दौरा किया। वहां पता चला कि संस्थान से जुड़े सैकड़ों लोग सरकारी योजनाओं और दिव्यांगता पेंशन जैसी सुविधाओं से वंचित हैं, जबकि वे इसके हकदार हैं।

डालसा के पीएलवी ने मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि मानसिक रोगियों और दिव्यांग लोगों को फ्री कानूनी सहायता और परामर्श भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें