बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति बहाली की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हुआ पत्राचार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 के करीब 50 घरों में वर्षों से ठप सप्लाई जलापूर्ति को लेकर अब समाधान की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने 24 सितंबर को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र भेजा है। इसमें डीएमएफटी (DMFT) मद से ₹4,21,017 की प्राक्कलन राशि स्वीकृति और निधि आवंटन की अनुशंसा की गई है, ताकि कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर इस मुद्दे पर पहल करने का अनुरोध किया। विधायक ने उपचुनाव के बाद निधि स्वीकृत कर जलापूर्ति कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने 21 अप्रैल को 50 घरों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के साथ कार्यपालक अभियंता को समस्या से अवगत कराया था। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने भी इस मुद्दे को कई बार समिति की मासिक बैठक में प्रमुखता से उठाया था। उनकी निरंतर पहल का ही नतीजा है कि अब प्रशासनिक स्तर पर जलापूर्ति बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, राजकुमार सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें