भाजपा नेता प्रेम झा के घर चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर हुई चोरी की घटना ने शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने न्यू केबुल टाउन स्थित उनके आवास पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि बीते रविवार तड़के सुबह अज्ञात चोरों ने प्रेम झा के घर से नकदी और दो मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल है।

डॉ. गोस्वामी के साथ इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा भी मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि,

“राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना की त्वरित जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है —

“जब हमारे वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में साथ खड़े होते हैं, तो यह हम सबके लिए हिम्मत और आत्मविश्वास का स्रोत बनता है।”

प्रेम झा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गूँजन यादव, पवन अग्रवाल, और मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर सांत्वना और सहयोग का भरोसा दिया।

इस घटना के बाद भाजपा नेताओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ किए बिना ऐसे अपराधों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें