उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर नदी घाट और रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा और विधि व्यवस्था के दिशा-निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दूर्गा पूजा के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर में होने वाले विशेष आयोजनों की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बागुनहातु फुटबॉल ग्राउंड, गोविंदपुर स्थित रावण दहन स्थल, साथ ही स्वर्णरेखा घाट और पांडेय घाट का दौरा किया। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रावण दहन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन की तैनाती, एम्बुलेंस की उपलब्धता, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा प्रवेश और निकास मार्गों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम लगातार तैयार रहें।

स्वर्णरेखा घाट और पांडेय घाट पर आगामी विजयादशमी को देखते हुए उपायुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, गोताखोरों की उपलब्धता और स्वेच्छा से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें