भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात कर दी भाजपा के प्रति समर्थन का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Patna : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात कई महीनों के इंतजार के बाद हुई है और बिहार की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुछ समय पहले चर्चा थी कि पवन सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुरज के प्रत्याशी बन सकते हैं। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात ने साफ संदेश दिया है कि पवन सिंह हमेशा से भाजपा के साथ रहे हैं और आगे भी उनके समर्थन में हैं।

बीते लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें और भाजपा दोनों को नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, चुनाव के दौरान जनता का अपार समर्थन यह स्पष्ट कर गया कि भाजपा पवन सिंह को हल्के में नहीं ले सकती।

विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में जनसुरज भाजपा और एनडीए के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में पवन सिंह का भाजपा के साथ जुड़ना बड़े धड़े के झुकाव को भाजपा की ओर आकर्षित कर सकता है। साथ ही, पवन सिंह के युवाओं में लोकप्रिय होने का लाभ भी भाजपा को मिलने की संभावना है।

मुलाकात के बाद पवन सिंह ने फोटो साझा करते हुए कहा, “जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज ई फोटो देख के साँप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। पवन सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे मोदी और नीतीश के सपनों का बिहार बनाने में पूरा पावर लगाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें