राहुल गांधी को धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने बिष्टुपुर थाना में FIR के लिये आवेदन दिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मलयालम टीवी चैनल की एक लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व एबीवीपी अध्यक्ष प्रिंटू महादेव द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को “सीने में गोली मारने” की धमकी दिये जाने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बिष्टुपुर थाना पहुँचे।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिये आवेदन दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की भड़काऊ और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध भाषा लोकतंत्र के लिये घातक है। यह टिप्पणी न सिर्फ राहुल गांधी की सुरक्षा को चुनौती देती है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती है।

कांग्रेस ने थाना प्रशासन से भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का हनन करने वालों को सबक मिले।

मौके पर मुख्य रूप से आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, बिजेन्द्र पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय, अधिवक्ता नलिनी सिन्हा, रंजीत राम, राजीव मिश्रा, अमित श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें