45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 4,456 नए मतदाताओं का नाम जुड़ा

SHARE:

Jamshedpur : आगामी उपचुनाव को देखते हुए 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली 02 सितंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी। दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 02 से 17 सितंबर 2025 तक रही। इन दावों एवं आपत्तियों के निपटारे के बाद 29 सितंबर 2025 को अंतिम निर्वाचक सूची प्रकाशित की गई।

प्राप्त आँकड़ों के अनुसार:

फॉर्म-6 (नए मतदाता नामांकन): 5,325 आवेदन प्राप्त, 5,171 स्वीकार।

फॉर्म-7 (नाम विलोपन): 750 आवेदन, 715 स्वीकार।

फॉर्म-8 (शुद्धिकरण/संशोधन): 3,677 आवेदन, 3,645 स्वीकार।


अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो प्रारंभिक सूची (02.09.2025) की तुलना में 4,456 अधिक हैं।
इनमें:

पुरुष मतदाता – 1,24,899 (+1,585, 1.29% वृद्धि)

महिला मतदाता – 1,30,921 (+2,871, 2.24% वृद्धि)

तृतीय लिंग – 03 (कोई परिवर्तन नहीं)


विशेष श्रेणियों के आंकड़े:

विदेशी मतदाता – 01

PwD (विकलांगजन) मतदाता – 2,735 (87 की वृद्धि, +3.29%)

सेवा मतदाता – 368 (8 की वृद्धि, +2.22%)

18-19 वर्ष आयु वर्ग – 16,178 (2,870 की वृद्धि, +21.57%)

85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग – 629

लैंगिक अनुपात – 1048 (पहले 1038, +0.96%)

EP Ratio – 63.84 (पहले 62.73, +1.77%)


आयु वर्गानुसार मतदाता संख्या (45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र):
18–19 वर्ष : 16,178
20–29 वर्ष : 61,378
30–39 वर्ष : 69,650
40–49 वर्ष : 45,732
50–59 वर्ष : 33,422
60–69 वर्ष : 20,158
70–79 वर्ष : 7,567
80–89 वर्ष : 1,545
90–99 वर्ष : 190
100+ वर्ष : 3

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि 18–19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या लोकतंत्र के प्रति युवाओं की जागरूकता और सहभागिता को दर्शाती है। दिव्यांग और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान एवं सूचीबद्धता चुनाव आयोग की समावेशी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं विवरण की जांच अवश्य करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय पर सुधार हेतु आवेदन करें और आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

जिला प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची का यह अंतिम प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Comment