विधायक संजीव सरदार ने पोटका के दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र में उत्सव की रौनक बढ़ाते हुए विधायक संजीव सरदार ने एक दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। हाता, कलिकापुर, सुंदरनगर, किताडीह और हरहरगुट्टू सहित विभिन्न इलाकों में आयोजित पूजा महोत्सवों में विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और शुभकामनाएँ दी।

हाता में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी और कलिकापुर के पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा, “अपने भीतर की बुरी आदतों और नकारात्मकता को त्याग कर, माँ दुर्गा की सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएँ। हर नारी में मां दुर्गा का वास है और नारी का सम्मान ही शक्ति की देवी का सबसे बड़ा आदर है।”

सुंदरनगर में दीप प्रज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया गया और कमेटी के सक्रिय सदस्यों को बधाई दी गई। किताडीह और हरहरगुट्टू के पंडालों में भी विधायक ने विधिवत उद्घाटन कर पोटका वासियों की उन्नति, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जोर देकर कहा, “मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक है जब हम समाज में भाईचारे को बढ़ाएँ, महिलाओं का सम्मान करें और अपने कर्मों से अच्छाई फैलाएँ।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें