मानगो में युवक को गोली मारने का मामला, तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

जमशेदपुर : शहर में एक बार फिर अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-13 स्थित तैयबा मस्जिद के पास रविवार शाम 5 बजे अबसनान रोमी उर्फ बब्बू को गोली मार दी गई। बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बब्बू को गोली मारकर फरार हो गए। फिलहाल बब्बू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। उसकी कमर में गोली लगी है।

नामजद आरोपी
घटना के बाद बब्बू के बयान पर मानगो पुलिस ने वसीम, रौनक और शाहरूख उर्फ चूहा बच्चा के साथ एक अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

छापेमारी तेज
सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी हयातनगर डिमना बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

शहर में इस गोलीकांड से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment