चैतन्य झाँकी का शुभारम्भ, एग्रीको दुर्गा पूजा मैदान में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बाराद्वारी द्वारा एग्रीको दुर्गा पूजा मैदान में सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी का आज भव्य शुभारम्भ हुआ। दीप प्रज्वलन कर झाँकी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, ब्रह्माकुमारी संस्था की साकची संचालिका सुधा दीदी और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका दीदी ने संयुक्त रूप से किया।

झाँकी में माँ दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक और जीवंत प्रस्तुति की गई है, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह झाँकी राजयोग साधना की शक्ति का प्रत्यक्ष अनुभव कराती है।

उद्घाटन अवसर पर सुधांशु ओझा, सौरभ तिवारी, रानी गुप्ता और भूपेंद्र जी उपस्थित थे। सुधांशु ओझा ने सभी नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“माँ दुर्गा युगों से शक्ति और ज्ञान की प्रतीक रही हैं। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति खुद को तनावमुक्त और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है।”

रघुवर दास ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह नगरवासियों के लिए गौरव की बात है कि इतनी भव्य और जीवंत झाँकी जमशेदपुर में देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें