उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गोपालपुर घीसू टोला में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गंगा कटाव से 150 से अधिक घर जलमग्न, ग्रामीण अन्यत्र स्थान पर शरण लेने को विवश

जिला प्रशासन द्वारा तिरपाल, रौशनी, पशुचारा व राशन की उपलब्धता किया जा रहा सुनिश्चित

जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जीवन यापन की सुविधा सुनिश्चित करना: उपायुक्त

साहिबगंज: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने रविवार को गोपालपुर घीसू टोला में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहां ग्रामीणों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि गंगा नदी के कटाव और बाढ़ से लगभग 150 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। इस आपदा में कई सरकारी परिसंपत्तियाँ जैसे सरकारी चबूतरा, पानी टंकी और विद्यालय भी डूब गए हैं। उधर परिस्थिति ऐसी है कि लोग गांव छोड़कर अन्यत्र शरण लेने के लिए विवश हैं जहां प्रभावित परिवारों ने अपनी कठिनाइयों को साझा करते हुए बताया कि जहां वे अस्थायी रूप से रह रहे हैं, वहाँ बिजली, तिरपाल, पशु चारा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। जहां उपायुक्त हेमंत सती ने इन समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की प्रत्येक आवश्यकता जैसे तिरपाल, लाइट, सोलर लाइट, पशुचारा और नियमित खाद्यान्न वितरण को शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। आगे उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जीवन यापन की सुविधा सुनिश्चित करना है, जिससे कोई भी हताहत न हो और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत और सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द ने भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से हालात का जायजा लिया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। जहां जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य के इस त्वरित कदम से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। वही जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित कर रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें