71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रवाना

SHARE:

जमशेदपुर25 से 28 सितम्बर तक तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित होने जा रही 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड की पुरुष और महिला टीम भाग लेगी। दोनों टीमें सोमवार को टाटानगर से रवाना होंगी।

इस मौके पर झारखंड राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव मज्जी रवि कुमार की पहल पर खिलाड़ियों के लिए किट प्रायोजित की गई। इसमें SLTT Group of Company, Swift Strip India और T.M. Jewellers, गोलमुरी ने सहयोग दिया।

संघ के पदाधिकारियों और खेल परिवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

पुरुष टीम

झारखंड पुरुष टीम की कमान बिरेंदर कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। उनके साथ टीम में उत्तम कुमार नाथ, संदीप कुमार मैती, मनीष कुमार, के. युवा कुमार, दिनेश कुमार, सुमित मुंडा, प्रिंस कुमार ठाकुर, सुपाई सोरेन और विनय शांडिल शामिल हैं।
टीम के कोच वी. शिवा राव और मैनेजर ए. वेंकट राव होंगे।

महिला टीम

महिला वर्ग में कप्तानी का जिम्मा शकुंतला कुमारी संभालेंगी। उनके साथ अंजली कुमारी, ऋतु कुमारी, दीपाली सिंह सरदार, लक्ष्मी मुर्मू, अंजली सिंह सरदार, रवीना सरदार, अनीषा बिरुवा, बंदना मछुआ और अनुष्का सरदार टीम में शामिल हैं।
महिला टीम की कोच डी. सूर्या भूषण राव और मैनेजर शिल्पी मैती होंगी।

झारखंड की दोनों टीमें सोमवार को टाटानगर से डिंडीगुल के लिए रवाना होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें