तालझारी झामुमो प्रखंड स्तरीय कमिटी ने की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय तालझारी कमिटी की बैठक मंगलवार को तालझारी हटिया परिसर में प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम के नेतृत्व में की गई। जहां इस बैठक के मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शामिल हुए। जहां लगातार झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठकें की जा रही है। जहां इस आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने झामुमो कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेंब्रम, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव के अलावा कई अन्य झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें