कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले 6 नाबालिग किशोरों को पाकुड़ आरपीएफ ने किया निरुद्ध

SHARE:

साहिबगंज: पाकुड़ रेल आरपीएफ की टीम ने बीते दिनों पांच सितंबर को कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी करने वाले 6 नाबालिग किशोरों को अपने कब्जे में लेने के बाद शुक्रवार को सभी नाबालिग किशोरों का मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मोहन मुर्मू ने बारी बारी से सभी नाबालिग किशोरों का मेडिकल जांच किया। उधर सदर अस्पताल में सभी नाबालिग किशोरों का मेडिकल जांच करवाने के बाद उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। वही मामले को लेकर पाकुड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी नाबालिग किशोरों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पत्थरबाजी की थी जिसे निरुद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Leave a Comment