जिरवाबाड़ी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी व एक अन्य वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को पोक्सो एक्ट के आरोपी राजू अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता फकरुद्दीन अली उर्फ कारू अंसारी को नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर मस्जिद से एवं एक अन्य वारंटी सनोज चौधरी उम्र 55 वर्ष पिता स्व. विष्णु चौधरी को थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी से गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सचिन कुमार ने फौरन बारी बारी से दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें