दिल्ली से काम करके घर लौट रहे मजदूर की मौत की बाद झारखंड मजदूर संघ के शिष्टमंडल ने परिजनों से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना पूरब टोला निवासी युवक अमित कुमार मंडल जो दिल्ली काम करने के लिए गया था था वही बीते मंगलवार को साहिबगंज अपने घर वापस आने के दौरान कानपुर और प्रयागराज के बीच ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उधर इस दुखद घटना की जानकारी पूर्व प्रखंड प्रमुख और झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय सहायक मंत्री ब्रह्मदेव यादव को हुई तो शनिवार को झारखंड मजदूर संघ का एक शिष्टमंडल मृतक के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। वही झारखंड मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि झारखंड में मजदूरों का पलायन की समस्या बेहद गंभीर है। आगे उन्होंने कहा की इस ओर राज्य सरकार द्वारा यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया ना कराना काफी चिंता का विषय है। वही श्री यादव ने कहा की सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वही उन्होंने कहा कि अमित कुमार जैसे कई युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं और ऐसी दुर्घटनाओं का सामना शिकार बन जाते है। वही उन्होंने कहा की अमित कुमार के परिवार को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है जिस पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चिंता तक व्यक्त नहीं की है जहां उन्होंने सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर झारखंड मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, प्रमंडल पदाधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला कार्य मंत्री मो. जावेद अख्तर, साहिबगंज सदर प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल कयूम, कोषाध्यक्ष मो. जियाउल हक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.