ईद ए मिलाद उन नबी पर जुलूस में शामिल हुए महाबीर मुर्मू, पगड़ी पहनाकर हुआ सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 5 सितम्बर 2025
ईद ए मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर जमशेदपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता महाबीर मुर्मू को कीताडीह गाड़ीवान पटी स्थित फैजान ए नूर कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

महाबीर मुर्मू इसके बाद साकची गोलचक्कर पहुंचे, जहां वन इंडिया फाउंडेशन, जमशेदपुर बादशाह क्लब एवं गोसिया लंगर कमेटी द्वारा लगाए गए सहायता शिविरों में शामिल हुए। उन्होंने मोहम्मदी जुलूस में शरीक सभी हजरतों को मुबारकबाद देते हुए सेब, केला, बिस्किट, चॉकलेट और पानी की बोतलें वितरित कीं।

प्रेम और शांति का संदेश

इस मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा

“आज ही के दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। यह दिन केवल उत्साह का ही नहीं, बल्कि प्रेम और शांति का संदेश देने वाला दिन है। यह हम सबको अमन, चैन और भाईचारे के साथ रहने का पैगाम देता है।”



कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहम्मद मैनुअल, मोहम्मद मोईन खान, अयन सिद्दीकी, निजाम खान, मोहम्मद शेरू, मनोज तांती, करण कालिंदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.