पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा को लेकर जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। इस दौरान सेवा पखवाड़ा को विशेष बनाने हेतु सभी सामाजिक और सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों में कृत्रिम अंग वितरण, प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल अभियान और प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के लिए हुए कार्य आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान बन चुके हैं।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल दिसंबर में आयोजित होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक हैं। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी ऐतिहासिक पहल से नई पीढ़ी में उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है।

कार्यशाला में मंच संचालन संजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन पवन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद आभा महतो, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, बबुआ सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.