अगले चार दिनों तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में खतरे की घंटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में इसका असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। सोमवार को राजधानी रांची में चटक धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन मंगलवार से मौसम ने करवट ले ली है।

मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

दोपहर बाद बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद से आसमान में घने बादल छा जाएंगे। इसके बाद तेज बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। इसका सीधा असर झारखंड के दक्षिणी हिस्सों पर पड़ रहा है। विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बिजली गिरने और जलजमाव का खतरा अधिक है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.