ईद-ए-मिलाद जुलूस पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए शांति व सौहार्द्र बनाए रखने के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :ईद-ए-मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर निकाय और अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया कि जुलूस केवल निर्धारित रूट पर ही निकलेगा और किसी भी प्रकार का डायवर्जन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने पेयजल, बिजली और साफ-सफाई जैसी नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती होगी। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से सतत निगरानी रखने का आदेश दिया गया।

उन्होंने कहा – “त्योहार और जुलूस इस तरह मनाएं कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बने। जिले की शांति और सौहार्द्रपूर्ण छवि को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी थाना प्रभारी जुलूस मार्ग को सर्विलांस में रखें और डीजे संचालकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, धालभूम एसडीओ चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव समेत सभी डीएसपी, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें