मैया सम्मान योजना की राशि भुगतान में गड़बड़ी, महिलाओं में आक्रोश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि मैया सम्मान योजना में हो रही लगातार गड़बड़ियों का कारण स्पष्ट किया जाए। उनका कहना है कि सभी जरूरी कागजात जमा करने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुक महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंच रही है।

प्रारंभिक किस्त के बाद बंद हुआ भुगतान

सुनील गुप्ता ने बताया कि कई लाभुक महिलाओं को प्रारंभिक किस्तें तो मिलीं, लेकिन वर्तमान में भुगतान पूरी तरह से बंद हो गया है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी इस समस्या का समाधान या स्पष्ट कारण बताने में असमर्थ हैं।

कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर महिलाएं

भुगतान रुकने से महिलाएं बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इस स्थिति से लाभुकों में गहरी नाराज़गी और आक्रोश व्याप्त है।

आंदोलन की चेतावनी

पंसस सुनील गुप्ता ने साफ कहा कि यदि बचे हुए लाभुकों के खातों में शीघ्र राशि निर्गत नहीं की गई तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों की होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.