करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांचीकरम पर्व से पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। ‘मंईयां सम्मान योजना‘ के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचेगी।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई थी। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

सरकार का मानना है कि करम पर्व जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक अवसर पर महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलना उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.