मैया सम्मान योजना की राशि भुगतान में गड़बड़ी, महिलाओं में आक्रोश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरबागबेड़ा कॉलोनी में मैया सम्मान योजना की राशि वितरण को लेकर गड़बड़ी सामने आ रही है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लाभुक महिलाओं को अब तक राशि प्राप्त नहीं हो पाई है।

गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने सभी आवश्यक कागजात समय पर जमा कर दिए हैं, बावजूद इसके उनके खातों में भुगतान अटका हुआ है। कई लाभुकों को प्रारंभिक किस्तें मिलने के बाद अब आगे की राशि निर्गत नहीं हो रही है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी इस स्थिति का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बचे हुए लाभुकों के खाते में शीघ्र राशि नहीं भेजी गई तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.