टाटा स्टील समूह ने राष्ट्रीय खेल दिवस और सर दोराबजी टाटा की जयंती को खेल आयोजनों के साथ मनाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा स्टील ने अपनी समूह कंपनियों — टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (TSTSL) और टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (TSSSL) — के साथ मिलकर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं सर दोराबजी टाटा की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं और फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गईं।

27 और 28 अगस्त को कंपनी ने कराटे चैम्पियनशिप और कम्युनिटी चिल्ड्रन एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच देना और जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करना था।



29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर TSTSL और TSSSL की ओर से जमशेदपुर, वेस्ट बोकारो और कलिंगानगर में वॉक अ थॉन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन ने फिटनेस, स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द को और मजबूत किया।

जमशेदपुर में वॉक अ थॉन की शुरुआत TSSSL के सीईओ दीपक कामथ ने की। उन्होंने कर्मचारियों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.