विधायक ने दिखाई मानवता, सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

खरसावां। पांड्रासाली थाना क्षेत्र के चुरगुईं पानी टैंक चौक के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चक्रधरपुर से खरसावां जाने वाली सड़क पर पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार विजय लेयांगी (28), सुखलाल लेयांगी (26) और विजय लेयांगी (25) बुरी तरह घायल हो गए। सभी युवक रूइडीह पंचायत के पताहातु गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद विधायक दशरथ गागराई ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया।

विधायक ने युवाओं को जागरूक करते हुए कह
बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें और नशा से खुद को दूर रखें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.