खरसावां में 20 अगस्त से शुरू होगा जिला फुटबॉल सुपर लीग “अर्जुना कप”

SHARE:


खरसावां, 18 अगस्त।

खरसावां में जिला फुटबॉल सुपर लीग “अर्जुना कप” का आगाज 20 अगस्त से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 24 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे, जिनमें अपने-अपने ग्रुप की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 6 टीमें अगले चरण में पहुँचेंगी।

पहले दौर के मैच

20 अगस्त: रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर खरसावां बनाम अर्जुना अकादमी एफ सी खरसावां

21 अगस्त: सरना तारूब कांड्रा बनाम तुडीयान एफ सी खरसावां

22 अगस्त: रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर बनाम माहिर एफ सी सीनी

फाइनल मुकाबला

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा। इसमें ग्रुप ए के चैंपियन और ग्रुप बी के चैंपियन आमने-सामने होंगे और वर्ष 2025 का लीग चैंपियन तय होगा।

तैयारियों की समीक्षा

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो0 दिलदार की अध्यक्षता में अर्जुना स्टेडियम में रेफरियों की बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रणनीति और आवश्यक इंतज़ामों की समीक्षा की गई।

Leave a Comment