राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्वी सिंहभूम का नया जिलाध्यक्ष बने मनोज गुप्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड ने एक अहम निर्णय लेते हुए जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज गुप्ता को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू तथा राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव को उचित एवं सराहनीय निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया गया। वहीं, नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में शामिल रहे कई नेता
मनोज गुप्ता को बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदेव सिंह, प्रदेश सचिव योगेन्द्र यादव, पूर्वी सिंहभूम राजद जिलाध्यक्ष शम्भु चौधरी, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष रमेश राय, कृष्णा साव, बिनय गुप्ता, संजय साव, रंजीत साव, धर्मेंद्र साव, सोभा गुप्ता, बिंदु देवी, किरण देवी, आरती सिंह, सुषमा देवी, अनीता देवी, गुलजार राम, ब्रह्मादेव मंडल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
नए जिलाध्यक्ष की प्राथमिकता
मनोज गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने और जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें