जमशेदपुर, 12 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल ने आज विभिन्न स्थलों पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, गंगाजल व दूध से जलाभिषेक, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी के नेतृत्व और अलग-अलग टोली के सहयोग से संपन्न हुआ।
बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में सिद्धू कानू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा की अगुवाई में हुआ।
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 पर डॉ. श्रीअनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का नेतृत्व राजेंद्र कुमार ने किया।
भूमिहार समाज परिसर में डॉ. श्री कृष्णा सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया।
लाल बिल्डिंग चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का नेतृत्व महामंत्री विमलेश उपाध्याय ने किया, वहीं कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का नेतृत्व शैलेश पाठक ने किया।
13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा
इस मौके पर सुबोध झा ने घोषणा की कि 13 अगस्त को शाम 4 बजे भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में भाजपा बागबेड़ा मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी युवाओं से अपील की कि वे इस यात्रा में शामिल होकर इसे विजय उत्सव के रूप में मनाएं।
संकल्प लिया राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आदर्शों को सदैव स्मरण करते हुए समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुबोध झा, नीतीश कुमार, कुमोद यादव, हरेंद्र सिंह, शैलेश पाठक, राजेंद्र कुंवर, विमलेश उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, बुध राम टोप्पो, मुकेश सिंह, डब्बू सिंह, संजय पाठक, चंद्रशेखर सिंह, बिना लाल रजक, आनंदी ओझा, मनोज तिवारी, श्यामू मिश्रा, रामदुलारे चौबे, नीरज सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप ठाकुर, सरवन कुमार, मंजेश कुमार, अजय सिंह, राहुल कुमार, कमलेश पांडे, दिलीप कुमार, राजन कुमार, रुपेश एवं अर्जुन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
