धालभूमगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ के हनुमान वाटिका मंदिर से पीतल के बर्तन और घंटी चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामले में धालभूमगढ़ थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।शिकायतकर्ता विपलव, निवासी नरसिंहगढ़, ने अपने लिखित आवेदन में बताया था कि 19 से 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर मंदिर से पीतल की चार थाली, एक लोटा, एक दिया, एक छोटी घंटी और मुख्य द्वार पर टंगी बड़ी घंटी चोरी कर ले गए थे।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि चोरी में शामिल जमशेदपुर के जवाहर नगर, बागान साही निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी में प्रयुक्त काला एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि चोरी का सामान मानगो दाईगुट्टू की रहने वाली सोनी कुमारी साव ने खरीदा था। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया और पचन बर्तन भंडार से चोरी का सामान बरामद किया।

बरामद सामान में पीतल के 2 थाली, 1 गिलास, 1 दिया, 1 घंटी, 1 छोटा बाल्टी, एक काला स्कूटी और एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल शामिल हैं।तीसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला, जो जवाहर नगर बागान साही का रहने वाला है, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।यह कार्रवाई धालभूमगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है, जिसने चोरी के कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा कर दिया।

The specified slider id does not exist.