ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची/ईचागढ़ :
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड आंदोलन के जनक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। उन्होंने वहां दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

संघर्ष और त्याग को किया नमन
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके सपनों और संकल्पों को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन से मुलाकात
इस दौरान विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का आग्रह किया।

पार्टी नेताओं की उपस्थिति
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। वातावरण में गम के साथ-साथ दिशोम गुरु की यादें और उनके योगदान का गौरव भी स्पष्ट महसूस हो रहा था शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि झारखंड की पहचान, संस्कृति और अधिकारों के सशक्त संरक्षक भी थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The specified slider id does not exist.