बागबेड़ा में शिबू सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना और मैदान का नामकरण का प्रस्ताव पारित

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर – बागबेड़ा झामुमो समिति के तत्वावधान में सोमवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉ. श्री कृष्ण मेमोरियल संस्थान सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रतिमा स्थापना और नामकरण का प्रस्ताव

सभा के दौरान वक्ताओं ने सर्वसम्मति से बागबेड़ा क्षेत्र में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, वायरलेस मैदान में उनके नाम से पौधारोपण करने और मैदान का नाम ‘शिबू सोरेन मैदान’ रखने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

मुख्य उपस्थितियां

इस मौके पर जमशेदपुर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंहा, उपमुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, भोला झा, अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज कुमार उर्फ मन्नू, पवन ओझा, अवध साह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, कुमुद रंजन सिंह, केडी मुंडा, रेंगो पूर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें