जमशेदपुर। सामाजिक सेवा संघ की ओर से झारखंड आंदोलन के महानायक, गरीबों के मसीहा और अलग राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीर शहीद निर्मल महतो को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चामरिया गेस्ट हाउस, सोनारी स्थित समाधि स्थल और निर्मल भवन में श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं धूप दिखाकर उन्हें नमन किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, झारखंड आंदोलनकारी नेता सागेन पूर्ति, सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, भूपति सरदार, आशा देवी, रजनी दास, गुड़िया देवी, छोटे सरदार, रुपम सिंह और मनोज चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
