अमित मोदक की ऐतिहासिक पहल: झारखंड में पहली बार हॉलीवुड ट्रेनर देंगे गरीब बच्चियों को मुफ्त मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 31 जुलाई — झारखंड की धरती पर खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित मोदक ने राज्य के भविष्य को नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने यूरोप से एक विश्वप्रसिद्ध हॉलीवुड ट्रेनर को आमंत्रित किया है, जो अब झारखंड की गरीब बच्चियों को मुफ्त में मार्शल आर्ट्स की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग देंगे।

इस खास ट्रेनर ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर साइमन कूक (Ip Man फेम) को भी प्रशिक्षित किया है। यह पहली बार होगा जब इस स्तर की ट्रेनिंग झारखंड की बेटियों को मिल रही है – जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

अमित मोदक की सोच से निकली क्रांति

“मैंने खुद गरीबी से शुरुआत की थी। एक वक्त ऐसा भी था जब कोच को फीस देने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए आज मैं चाहता हूं कि किसी बच्चे का सपना सिर्फ पैसों की वजह से अधूरा न रह जाए।”
अमित मोदक

अपने संघर्ष और अनुभव से प्रेरणा लेकर अमित मोदक आज हजारों बच्चियों के जीवन में उजाला भरने जा रहे हैं

इस ऐतिहासिक पहल की प्रमुख विशेषताएं:

झारखंड में पहली बार हॉलीवुड-लेवल की मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग
गरीब बच्चियों को पूरी तरह मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण
लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम
झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में अग्रसर


यह पहल ऐसे समय में आई है जब देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर चर्चा हो रही है। अमित मोदक का यह कदम न केवल एक सामाजिक सेवा है, बल्कि यह संदेश भी है कि सपने पैसे नहीं, सोच से पूरे होते हैं।

अगर राज्य सरकार और खेल विभाग इस प्रयास को सहयोग दें, तो झारखंड में खेल और आत्मरक्षा की एक नई क्रांति आ सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.