अवैध खनन और परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, तीन वाहन जप्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा आज एक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तीन वाहन जप्त किए गए।

अभियान के दौरान:

मानगो थाना क्षेत्र में बालू का अवैध परिवहन करते हुए वाहन JH09AP-7863 को पकड़ा गया, जिसे मानगो थाना परिसर में रखा गया है।

वहीं कोवाली थाना क्षेत्र में पत्थर चिप्स का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन — JH22G-7681 एवं OD11W-9973 को जप्त कर कोवाली थाना परिसर में रखा गया है।


प्रशासन ने बताया कि इन मामलों में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनन कार्यालय द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें